कैंट विधायक ने श्री जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना 

मेरठ। श्री कृष्ण छठी महोत्सव पर गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित सरस्वती लोक कॉलोनी स्थित श्री जागेश्वर धाम मंदिर में कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने परिवार के साथ उपस्थित होकर श्री लड्डू गोपाल की पूजा कर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पुष्पमाला अर्पित की।

 इस अवसर पर भगवान श्री लड्डू गोपाल और शिव परिवार को 56 भोग लगा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्री सरस्वती प्रेम स्मृति ट्रस्ट के महामंत्री वरुण अग्रवाल, मंडल महामंत्री हर्षित गोयल, उमाशंकर पाल, शिवेष बंसल, सतीश बंसल, अरविंद शर्मा एडवोकेट, हरिओम शर्मा, अशोक गर्ग, विकास बंसल, अमित मित्तल, सुदेश गुप्ता, हिमांशु रस्तोगी, प्रमोद गोयल, मनजीत, मोहित बंसल, शुभा, कमल मिश्रा, संजीव गोयल, रवि सिंहल, अरुण मास्टर जी, सुभाष चंदेल, कुश मुख्य रूप से उपथित रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts