श्री कृष्ण छठी पर मंगल पांडे नगर में प्रसाद का वितरण
मेरठ। भारत तिब्बत सहयोग मंच के तत्वावधान में श्रीकृष्ण छठी का कार्यक्रम जिला कार्यालय मंगल पांडेनगर, मेरठ पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सभी धर्म प्रेमियों को कढ़ी चावल के प्रसाद का वितरण किया गया। सर्वप्रथम श्री कृष्ण का जन्मोत्सव का गुणगान किया तदुपरांत छठी पूजन कर के सवा कुंतल का चावल करी का भोग प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों को गुब्बारे वो टॉफी भी बांटी।इस अवसर पर भारत तिब्बत सहयोग मंच मेरठ के जिला अध्यक्ष अवनीश त्यागी, भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक आलोक सिसोदिया, भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय महामंत्री कपिल त्यागी,ने पूजन करा के प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ओमदत्त त्यागी, राहुल गुप्ता, बब्बू त्यागी, रतीश प्रकाश त्यागी, नवनीत वर्मा, अंकुर त्यागी, लोमेश त्यागी, पुनीत शर्मा, अंश त्यागी, रजनीश पंवार, गौरव त्यागी, भास्कर आत्रे आदि के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं प्रसाद वितरण किया।


No comments:
Post a Comment