इनर व्हील क्लब ऑफ मेरठ यूथ विंग्स ने किया वृक्षारोपण

- क्लब अध्यक्ष पियांशु अग्रवाल वृक्षारोपण करने के साथ वृक्षों की रक्षा भी करने का आह्वान किया

मेरठ। वृक्ष केवल ऑक्सीजन देने वाले साधन नहीं, बल्कि भावी पीढिय़ों के लिए जीवनदायिनी धरोहर हैं। इनर व्हील क्लब ऑफ मेरठ यूथ विंग्स की ओर से आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में अध्यक्ष  पियांशु अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें मिलकर यह संकल्प लेना होगा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के साथ उनकी उपयुक्त देखरेख भी करें। 

इनर व्हील क्लब ऑफ मेरठ यूथ विंग्स की अध्यक्ष पियांशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में इनर व्हील क्लब यूथ विंग्स द्वारा वृक्षारोपण किया गया। छावनी क्षेत्र स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज के सामने स्थित मैदान में फल देले वाले तथा औषधिय वृक्षों की पौध लगायी गयी। 

क्लब अध्यक्ष क्लब सचिव पल्लवी जैन ने कहा की पेड़-पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण हैं जिनके अभाव में जीवन संभव नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि पेड़ पौधे अवश्य लगाएं।

क्लब सदस्या शुभि बंसल,  सगरीन सहानी, शिखा अग्रवाल,  प्रीति,  दीक्षा, स्तुति जैन,  नेहा गुप्ता ने स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण करने के साथ वृक्षों की रक्षा भी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की पर्यावरण को प्रदूषण से रोकना है तो पेड़-पौधे लगाना अति आवश्यक है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts