अभिभावकों के लिए एक विशेष फ़ॉनिक वर्कशॉप का आयोजन

 मेरठ। शास्त्री नगर स्थित अमेरिकन किड्ज़ प्ले स्कूल, शास्त्री नगर शनिवार को विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगणों के द्वारा अभिभावकों के लिए एक विशेष फ़ॉनिक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य अभिभावकों को यह मार्गदर्शन देना था कि वे अपने नन्हे-मुन्नों को सही उच्चारण, ध्वनियों की पहचान एवं पढ़ने की प्रारंभिक प्रक्रिया में किस प्रकार सहयोग कर सकते हैं। 

 वर्कशॉप का नेतृत्व कार्यकारी निदेशक प्रेरणा लाम्बा ने किया तथा समन्वयक के रूप में  इल्मा खान एवं  आयुषी शर्मा ने अपनी भूमिका निभाई। पूरा कार्यक्रम कार्यकरण निदेशक डा.. मोहिनी लाम्बा   की देखरेख में संपन्न हुआ।

फ़ॉनिक्स बच्चों की भाषा विकास यात्रा का अहम हिस्सा है। यह न केवल बच्चों को भाषा को बेहतर और तेज़ी से सीखने में मदद करता है बल्कि उनके रीडिंग स्किल्स (पढ़ने की क्षमता) एवं स्पेलिंग सीखने की दक्षता को भी मज़बूत बनाता है।इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यालय के अनुभवी शिक्षकों ने अभिभावकों को सरल एवं प्रभावी तरीक़े बताए, जिनसे वे घर पर भी अपने बच्चे की सीखने की प्रक्रिया को मज़ेदार और लाभकारी बना सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन का विश्वास है कि अभिभावकों की सक्रिय भूमिका और सही मार्गदर्शन बच्चों की सीखने की नींव को और अधिक मज़बूत बनाएगा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts