डी.ए.वी.पब्लिक हापुड़ क्षेत्रीय पारंपरिक खेल कूद प्रतियोगिता आयोजन
हापुड़। डीएवी पब्लिक स्कूल हापुड़ में शनिवार को क्षेत्रीय पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे स्कूली बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में पदक जीतने वालों को पदक देकर सम्मानित किया गया।
पारंपरिक खेलों में गुलेल से निशाना लगाना, पंजा प्रतियोगिता, रस्सी कूद, योग अभ्यास आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। जिसमें डीएवी स्कूल हापुड़ के साथ-साथ जनपद के विभिन्न स्कूलों से भी प्रतिभागियों द्वारा हिस्सा लिया गया। प्रधानाचार्य डॉ विनीत त्यागी ने मुख्य अतिथि अमित भडाना, समाज सेवक, वीर सिंह गौतम (मंडल प्रभारी आजाद समाज पार्टी), ट्यूलिप माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलम धीर के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
लड़कों की रस्सी कूद में अंडर-14 में प्रथम अनमोल गौतम, द्वितीय रिश्वी, तृतीय-यादि ने प्राप्त किया। लड़कियों की रस्सी कूद में अंडर -16 में प्रथम-उमंग रानी, द्वितीय तानिया, तृतीय - दिव्यांशी ने प्राप्त किया । रस्सी कूद (लड़कों) सुभान सैफ़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
योगअभ्यास में प्रतियोगिता में अंडर-14 में प्रथम पूजा, द्वितीय सिद्धि त्यागी, उदिता त्यागी तथा रीमा ने सयुंक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। योगाभ्यास अंडर- 12 में प्रथम स्थान ध्रुव, द्वितीय विशेष, तथा तृतीय स्थान- आदित्य ने प्राप्त किया। योगाभ्यास अंडर-10 में प्रथम सिद्धार्थ भारत, द्वितीय- हिमांशु कुमार, तृतीय- जसमीत ने प्राप्त किया।
पंजा प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल, द्वितीय स्थान को प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सिल्वर मैडल, तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को कांस्य पदक प्रदान किए गए।प्रधानाचार्य डॉ विनीत त्यागी जी ने सभी विजेताओं, तथा अभिभावकों, शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार क आयोजन हमें हमारे क्षेत्र व मिट्टी से जोड़े रखते हैं। बच्चों में असंख्य प्रतिभाएँ हैं संस्थानों को केवल उन्हें पहचानने की आवश्यकता है। सरकार द्वारा जारी ये एक सराहनीय प्रयास है।



No comments:
Post a Comment