टीपीनगर में पेट्रोल पंप के पास मिला युवक का शव

शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवाया

मेरठ। टीपीनगर इलाके में गुरुवार को पेट्रोल पंप के पास एक युवक का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। करीब एक घंटे बाद युवक की शिनाख्त हो गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

टीपीनगर में शेखो पेट्रोल पंप के पास शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना पर इंस्पेक्टर अरुण मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मृतक की पहचान नवीन मंडी निवासी मिंटू के रूप में हो गई। कुछ ही देर में मिंटू के परिवारजन भी पहुंच गए। इसके बाद शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया। परिवार व आस पास के लोगों ने बताया कि मिंटू शराब का अत्याधिक सेवन करता था। शराब पीने के बाद वह इधर उधर घूमता था। पिछले कई घंटे से वह यहां पंप के पास मौजूद था। पहले तो लोगों को लगा कि शराब पीकर सोया है लेकिन जब कई घंटे बीत गए और कोई हरकत नहीं हुई तो उन्होंने पुलिस को बुला लिया। इंस्पेक्टर अरुण मिश्रा का कहना है कि मौत की वजह अत्याधिक शराब का सेवन प्रतीत हो रही है लेकिन जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts