शराब पार्टी की सूचना पार्टी से पहली लीक रिपोर्ट एसएसपी को भेजे रिपोर्ट 

मेरठ। पुलिस लाइन के रिक्रूट ने शराब पार्टी का प्लान बनाया लेकिन उससे पहले ही सूचना लीक हो गई और उन्हें दबोच लिया गया। एक छात्र की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जबकि अन्य रिक्रूट नार्मल मिले। नोडल अधिकारी राघवेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी गई है। सजा पर वह ही निर्णय लेंगे।

पुलिस सूत्रों की मानें तो यह पार्टी 15 अगस्त से एक दिन पहले होनी थी। पार्टी की लगभग लगभग सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकीं थी। इसी बीच सूचना लीक हो गई। मामला आरटीसी प्रभारी विजय कुमार के पास पहुंच गया। उन्होंने एसपी ट्रैफिक व नोडल अधिकारी राघवेंद्र कुमार मिश्र को सूचना दी। एसपी ट्रैफिक ने छापे के आदेश दे दिए।

पार्टी से पहले ही पड़ा छापा

आरटीसी प्रभारी विजय कुमार ने अपने स्तर से छानबीन शुरु कर दी। जैसे ही उन्हें पार्टी की जगह पता चला, उन्होंने छापा मार दिया। उस वक्त वहां काफी रिक्रूट मौजूद थे। पुलिस ने सभी को डाक्टरी के लिए भिजवा दिया लेकिन रिपोर्ट केवल एक रिक्रूट की पॉजीटिव आई, जिसका नाम मनीष कुमार बताया जा रहा है।

एसएसपी के स्तर से होगी कार्रवाई

मनीष कुमार से जुड़ी पूरी रिपोर्ट एसएसपी डा. विपिन ताडा को सौंप दी गई है। वह ही मनीष कुमार के विरूद्ध एक्शन लेंगे फिलहाल पुलिस मनीष की डाक्टरी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। हालांकि अन्य रिक्रूट की रिपोर्ट नार्मल होने के कारण उनको वापस सेंटर भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts