घायल फौजी से मिलने पहुंचे विधायक अतुल प्रधान

पूर्व सैनिकों ने कहा आरोपियों को गधे पर बैठाकर निकाला जाए जुलूस

मेरठ। भूनी टोल प्लाजा पर भारतीय सेना के जवान कपिल से सरधना विधायक अतुल प्रधान ने मुलाकात की है। अतुल प्रधान कपिल से मिलने मिलिट्री अस्पताल पहुंचे जहां फौजी भर्ती है। उसका सेना अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि 17 अगस्त की रात गोटका गांव निवासी कपिल तोमर को भूनी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने बुरी तरह पीटा था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

भारतीय सेना के जवान कपिल तोमर के साथ मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारी और सेवानिवृत्त सैनिक लगातार कपिल से मिलने पहुंच रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए उन पर रासुका लगाने की मांग भी उठ रही है। सपा विधायक अतुल प्रधान ने मिलिट्री अस्पताल में जाकर फौजी से मुलाकात कर संवाद किया।अतुल प्रधान ने जवान कपिल के सिर पर हाथ फेरा उसका हाल पूछा। साथ ही कहा कि श्रीनगर में पोस्टेड हमारे वीर सैनिक कपिल फौजी जी से मेरठ के भूनी टोल पर मारपीट अत्यंत निंदनीय है।देश के लिये सरहद पर मज़बूती से खड़े होने वाले वीर सैनिकों पर हमें गर्व है।

आरोपियों पर एनएसए लगाने की मांग

राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी ने ऐलान किया है कि भारतीय सैनिक के परिवार को पांच लाख रुपए की मदद की जाए सरकार द्वारा उन आरोपियों पर एन.एस.ए लगाने की तैयारी की जाए और साथ ही बुलडोजर कार्रवाई हो कि आने वाले समय में कोई भारतीय सैनिक को सम्मान की नजरों से देखें और ऐसी घटना को अंजाम न दे यदि इसमें कोई राजनेता विपक्ष में खड़ा होता है तत्काल प्रभाव से उसकी सत्ता छीनी जाए और मुकदमा दर्ज किया जाए।कार्यकर्ताओं ने कहा कि वो प्रधानमंत्री के नाम डी.एम साहब द्वारा उसे परिवार के साथ मिलकर ज्ञापन देंगे। इस प्रकरण में हम भारतीय सैनिक के साथ हैं और उसके परिवार के प्रधानमंत्री से यह अपील की गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts