सौरभ हत्याकांड
हत्या वाले दिन सुबह 11 बजे चाकू खरीदकर लाई मुस्कान
मछली काटने का बनाया बहाना
मेरठ। मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ हत्याकांड में एक महत्वपूर्ण गवाही सामने आई है। बुधवार को जिला जज संजीव पांडे की कोर्ट में बर्तन दुकान के संचालक राकेश ने अपना बयान दर्ज कराया। राकेश वह व्यक्ति है जिससे आरोपी मुस्कान ने 3 मार्च 2025 को चाकू और उस्तरा खरीदा था।
राकेश के अनुसार, मुस्कान ने मछली काटने का बहाना बनाकर चाकू और उस्तरा 100-100 रुपए में खरीदे थे। मामले में मृतक सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला वर्तमान में जेल में हैं। सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने ब्रहमपुरी थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था।
कोर्ट में बुधवार को राकेश की गवाही पर तीन घंटे तक जिरह चली। वादी पक्ष के वकील विजय बहादुर सिंह के मुताबिक, डिफेंस की वकील रेखा जैन ने राकेश से विस्तृत क्रॉस क्वेश्चनिंग की। मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी।


No comments:
Post a Comment