क्रिकेट कोच अतहर अली , रजनीश कौशल सम्मानित 

मेरठ। सरगम आर्ट कल्चर सोसायटी मेरठ द्वारा आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मेरठ के क्रिकेट कोच अतहर  अली को सम्मानित किया गया। 

समारोह में क्रिकेट कोच अतहर अली के साथही व्यापारी नेता रजनीश कौशल को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान रालोद के वरिष्ठ नेता प्रतीक जैन, दिनेश कुमार, सुनील अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार रवि शर्मा, अजय कुमार भी रहे। चैंबर ऑफ कॉमर्स दिल्ली रोड भैंसाली रोडवेज के सामने सरगम आर्ट कल्चरल सोसायटी के तत्वावधान में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। 

इसमें स्कूलों के बच्चों ने देश के अमर शहीदों को नमन किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में सहारनीय कार्य करने वाली विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक सरगम आर्ट कल्चरल सोसायटी के निदेशक जुनैद फारुकी, आसिफ अनवर वारसी रहे।कार्यक्रम में पश्चिमी यूपी संयुक्त व्यापार मंडल के शहर विधानसभा प्रभारी मंसूर-उल-इस्लाम का विशेष सहयोग रहा

No comments:

Post a Comment

Popular Posts