बेंगलूरू में कांग्रेस एमएलए के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी 

मेरठ। ऑनलाइन गेमिंग और सटटेबाजी से जुडे़ मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की टीम ने कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर छामारकार्रवाई  किए जाने पर राजनीतिक हल्कों में हड़कंप मच गया है। 

 शुक्रवार को कर्नाटक में कांग्रेस विधायक केसी वीरेन्द्र पप्पी तथा अन्य लोगों के ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के अंतर्गत प्रवर्तन निदेशालय  के अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की गयी है। चित्रदुर्ग विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक समेत अन्य लोगों के ठिकानों पर ईडी सुबह से छापेमारी कर रही है। इडी को महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले है। जिन्हें ईडी ने अपने कब्जे में ले लिया है।  अधिकारी अभी कोई जानकारी नहीं दे रहे है। 

 बतादें बीते दिनों केन्द्र सरकार की ओर से लोकसभा में ऑनलाइन ग्रेमिंग और सटटेबाजी से जुड़े ऐप प्रतिबंध को लेकर एक विधेयक पेश किया किया गया है। जिसे सदन में भी पारित करा दिया गया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts