कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने किया प्राथमिक विद्यालय फालजपुर का किया निरीक्षण
मेरठ। । शुक्रवार को कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने सीएम योगी के बेसिक शिक्षा सुधार कार्यक्रम के अंगर्तत अपने क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय फाजलपुर का निरीक्षण किया। विधायक ने वहां की व्यवस्थाओं को देखते हुए वहां तैनात शिक्षकों से जानकारी हासिल की। स्थाओं का निरीक्षण कर बच्चों से स्नेहिल संवाद करते हुए शिक्षा एवं विद्यालय के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भोपाल प्रजापति, स्थानीय पार्षद अशोक कनोजिया रमेश गोलाबड व श्रीबबलू मालिक भी उपस्थित रहे। कैंट विधायक ने कमरों व टायलेट का निरीक्षण किया तो वहां पर पानी नहीं था। जिस पर उन्होंने स्कूल की संचालक से पानी न होने का कारण पूछा तो पता चला समरसेबल खराब हैै।जिस पर समर सेबल को ठीक कराने की निेर्देश दिए। कमरों में साफ सफाई न होने पर उन्होंने स्कूल में साफ सफाई के निर्देश दिये।


No comments:
Post a Comment