ब्याज को व्याख्यान का आयोजन 

 मेरठ।  रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज  में अर्थ शास्त्र विभाग में  महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी के सफल निर्देशन तथा संरक्षण में एक व्याख्यान का आयोजन कराया गया।

 जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में आयुष अग्रवाल असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र विभाग दिल्ली कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड कॉमर्स रहे ।उन्होंने अपने व्याख्यान में ब्याज से जुड़ी बहुत सारी जानकारियां बच्चों को दी ।और एक्सचेंज रेट के बारे में भी बताया ।भारतीय स्टॉक मार्केट के बारे में भी बच्चों को ज्ञान दिया।   प्रोफेसर नीना बत्रा विभाग अध्यक्ष ,अर्थशास्त्र विभाग के सफल निर्देशन में आयुष अग्रवाल का प्री पी.एच डी सबमिशन कराया गया। प्राचार्या ने सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस तरह के व्याख्यान से बच्चों का बहुत  ज्ञानवर्धन होता है और उन्हें करियर के नए आयाम की जानकारी मिलती है। कार्यक्रम के आयोजन में अर्थशास्त्र विभाग की समस्त  शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रोफेसर ममता उपाध्याय, प्रोफेसर छाया  ,प्रोफेसर रजनी श्रीवास्तव ,डॉक्टर शैलजा, डॉ स्वाति, मिस अंजलि आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts