भक्त बनकर मंदिर में गये चोर ने दानपात्र से चुराए रूपये 

मेरठ। थाना टीपी नगर के मुलतान नगर विश्वनाथ मंदिर में चोरी की अनोखी घटना सामने आई है। यहां चोर ने मंदिर में घुसकर देवी माता के चरणों से चिल्लर चुरा ली। ये चोर भक्त बनकर मंदिर में घुसा। इसके बाद इसने मंदिर की रेलिंग को फांदा इसके बाद उसने देवी मां के चरणों में रखी चिल्लर चुरा ली। साथ ही मंदिर से किताबें चुरा ली। फिर मंदिर से चोर फरार हो गया।ये पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस आरोपी चोर की तलाश कर रही है, इस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

 मुल्तानगर  में  विश्वनाथ मंदिर है जहां चोरी की वारदात हुई। सीसीटीवी में एक युवक नंगे पैर मंदिर में घुसता दिख रहा है। मंदिर में एंट्री लेने के बाद ये युवक दाएं, बाएं देखता है। इसके बाद मूर्तियों के बाहर लगी रेलिंग को फांदकर अंदर मूर्ति के पास जाता है। इसके बाद युवक देवी मां की मूर्ति के सामने हाथ जोड़ता है। फिर उनके चरणों की तरफ जाकर मूर्ति के वस्त्र थोड़े से उठाकर चरणों में रखी चिल्लर उठाता दिख रहा है। इसके बाद ऊपर अल्मारी की तरफ से कुछ उठाता है। फिर अल्मारी में रखी किताब रखता है और हाथ जोड़कर भाग जाता है।

पुलिस कर रही चोर की तलाश

जब आसपास के लोग और सेवादार मंदिर में पहुंचे उन्होंने सीसीटीवी चैक किया तो पूरी घटना का पता लगा। इसके बाद लोगों ने सीसीटीवी पुलिस में दिखाया और शिकायत भी दी है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उक्त चोर की तलाश कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts