पीएम मोदी ने खोडलधाम मैदान में  किया 5400 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

 किसानों -उद्यमियों से बाेले मोदी के लिए आपका हित सर्वोपरि 

मोदी के लिए आपका हित सर्वोपरि… अहमदाबाद में किसानों-उद्यमियों से बोले प्रधानमंत्री

 अमहदबाद ,एजेंसी। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में 5400 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।  जनसभा को भी संबोधित करते हुए  उन्होंने कहा कि मैं हर किसी के लिए बार-बार वादा करता हूं कि मोदी के लिए आपका हित सर्वोपरि है।  मेरी सरकार लघु उद्यमियों का, किसानों का, पशुपालकों का कभी भी अहित नहीं होने देगी। 

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रखा, ताकि वो सरकार में बैठे-बैठे इंपोर्ट में भी खेल कर सकें, घोटाले कर सकें। लेकिन आज भारत ने आत्मनिर्भरता को विकसित भारत का आधार बना दिया है।  इससे पहले पीएम मोदी ने अहमदाबाद में रोड शो किया।  इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थीञ 

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय पूरे देश में गणेश उत्सव की अद्भुत धूम है। गणपति बप्पा के आशीर्वाद से, आज गुजरात के विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन हुआ है। आज मुझे देशवासियों को अनेक विकास परियोजनाएं समर्पित करने का अवसर मिला है।

कांग्रेस ने बापू की आत्मा को कुचल दिया

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात की ये धरती, दो मोहन की धरती है. एक, सुदर्शन-चक्रधारी मोहन यानी हमारे द्वारकाधीश श्रीकृष्ण और दूसरे, चरखाधारी मोहन यानी साबरमती के संत पूज्य बापू. भारत आज सुदर्शन-चक्रधारी मोहन और चरखाधारी मोहन के दिखाए रास्ते पर चलकर निरंतर सशक्त होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि चरखाधारी मोहन यानी हमारे पूज्य बापू ने भारत की समृद्धि का रास्ता स्वदेशी में बताया था। जिस पार्टी ने उनका नाम लेकर दशकों तक सत्ता सुख भोगते रहे, उसने बापू की आत्मा को कुचल दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से, जो दिन-रात गांधी के नाम पर अपनी गाड़ी चलाते हैं, उनके मुंह से एक बार भी न स्वच्छता शब्द सुना होगा और न स्वदेशी शब्द सुना होगा। 60-65 साल देश पर शासन करने वाली कांग्रेस ने भारत को दूसरे देशों पर निर्भर रखा,लेकिन आज भारत ने आत्मनिर्भरता को विकसित भारत का आधार बना दिया है। 

गुजरात मैन्युफैक्चरिंग हब बन गया है

पीएम मोदी ने कहा कि आज हर प्रकार की इंडस्ट्री का यहां विस्तार गुजरात की धरती पर हो रहा है। पूरा गुजरात ये देखकर गर्व करता है कि कैसे हमारा राज्य मैन्युफैक्चरिंग हब बन गया है। देश और दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां यहां फैक्ट्रियां लगा रही हैं। अब इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग का भी गुजरात बहुत बड़ा सेंटर बन रहा है। 

पिछड़ों को प्राथमिकता हमारा मिशन

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार शहर में रहने वाले गरीबों को सम्मान का जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे श्रमिक परिवारों को बेहतर जीवन मिले, ये हमारा मिशन रहा है। इसलिए कई साल पहले हमने गुजरात में झुग्गी वालों के लिए पक्की गेटेड सोसायटी बनाने का बीड़ा उठाया।  बीते सालों में गुजरात में झुग्गियों की जगह मकान बनाने के ऐसे अनेक प्रोजेक्ट पूरे किए गए हैं और ये अभियान लगातार जारी है। जिसको किसी ने नहीं पूछा, मोदी उसको पूजता है. मैंने इस बार लाल किले से कहा था कि पिछड़ों को प्राथमिकता हमारा मिशन है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts