देश के सबसे अमीर और गरीब मुख्यमंत्री कौन? ADR की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं भारत का सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन है? इस सवाल का जवाब सामने आया है एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच की एक ताज़ा रिपोर्ट में। इस रिपोर्ट में देश के 30 मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का विश्लेषण किया गया है, जिनमें 27 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल हैं।

औसतन 54.42 करोड़ की संपत्ति

रिपोर्ट के मुताबिक, इन मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 54.42 करोड़ रुपये है। सभी मुख्यमंत्रियों की कुल घोषित संपत्ति 1,632 करोड़ रुपये है।

सबसे अमीर मुख्यमंत्री: एन. चंद्रबाबू नायडू

राज्य: आंध्र प्रदेश

घोषित संपत्ति: ₹931 करोड़ से अधिक

चंद्रबाबू नायडू इस लिस्ट में सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनके पास दर्जनों कंपनियों में निवेश, अचल संपत्तियां और अन्य परिसंपत्तियां हैं।

दूसरे स्थान पर पेमा खांडू (अरुणाचल प्रदेश)

घोषित संपत्ति: ₹332 करोड़+

तीसरे नंबर पर सिद्धारमैया (कर्नाटक)

घोषित संपत्ति: ₹51 करोड़+

सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री

ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल) – ₹15.38 लाख

उमर अब्दुल्ला (जम्मू-कश्मीर) – ₹55.24 लाख

पिनाराई विजयन (केरल) – ₹1.18 करोड़

भजनलाल शर्मा (राजस्थान) – ₹1.46 करोड़

योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश) – ₹1.54 करोड़

नीतीश कुमार (बिहार) – ₹1.64 करोड़

भगवंत मान (पंजाब) – ₹1.97 करोड़

मोहन माझी (ओडिशा) – ₹1.97 करोड़

विष्णुदेव साय (छत्तीसगढ़) – ₹3.80 करोड़हरिद्वार टोल प्लाजा पर किसानों का उग्र आंदोलन, राकेश टिकैत ने किया महापंचायत का ऐलान

ADR और नेशनल इलेक्शन वॉच ने यह रिपोर्ट सभी मुख्यमंत्रियों के नामांकन पत्रों में दिए गए स्व-घोषित हलफनामों के आधार पर तैयार की है। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के कारण वहां के मुख्यमंत्री को इस विश्लेषण में शामिल नहीं किया गया।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts