पेट्रोल नहीं मिलने पर 20 युवकों ने तीन कर्मचारियों को पीटा, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए

मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के बहलोलपुर में एक पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार रात को बड़ा विवाद हुआ। पेट्रोल नहीं मिलने से नाराज दो युवक पहले तो वहां से चले गए। लेकिन कुछ देर बाद वे 15-20 साथियों के साथ लौटे और तीन कर्मचारियों की पिटाई कर दी।

पेट्रोल पंप के मैनेजर दिनेश त्यागी के मुताबिक, रात को सेल्समैन प्रिंस, लवकुश और सुमित पंप पर मौजूद थे। इस दौरान दो बाइक सवार पेट्रोल लेने आए। कर्मचारियों ने उन्हें पेट्रोल खत्म होने की जानकारी दी। नशे में धुत दोनों युवक गालियां देते हुए वहां से चले गए।कुछ समय बाद वे अपने साथियों के साथ लौटे। आरोपियों ने लाठी-डंडों से कर्मचारियों पर हमला किया। इतना ही नहीं, पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुसकर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। घायल कर्मचारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts