उपराष्ट्रपति चुनाव

विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी ने भरा नामांकन
 सोनिया, राहुल समेत कई नेता रहे मौजूद
नई दिल्ली (एजेंसी)।
इंडी गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। बी सुदर्शन रेड्डी के नामांकन के दौरान उनके साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई विपक्षी नेता मौजूद रहे।
नामांकन दाखिल करने के बाद बी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि संविधान में निहित मूल्यों के प्रति गहरी विनम्रता और अटूट प्रतिबद्धता के साथ नामांकन दाखिल किया। उन्होंने आगे कहा कि मेरा जीवन लोकतांत्रिक परंपराओं में निहित है; भारत की असली ताकत प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा में निहित है।
उन्होंने आगे कहा कि राज्यसभा के अध्यक्ष के रूप में उपराष्ट्रपति पर संसदीय लोकतंत्र की सर्वोच्च परंपराओं की रक्षा करने की जिम्मेदारी है। चुने जाने पर, मैं निष्पक्षता और वाद के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेता हूं।
उल्लेखनीय है कि इस बार उपराष्ट्रपति चुनाव में दो ही उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं। एनडीए की ओर से सीपी राधाकृष्णन हैं, तो वहीं विपक्ष की ओर से बी सुदर्शन रेड्डी हैं। दोनों के बीच 9 सितंबर को चुनावी मुकाबला होना है। बता दें कि चुनाव के परिणाम वोटिंग वाले दिन ही आ जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts