कृषि विवि के प्रो. उदय प्रताप शाही कृषि वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित
पुरस्कार स्वरूप प्रो शाही क मोमेंटो, मैडल, सर्टिफिकेट और रुपये 10,500 का चेक प्रदान
मेरठ। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर गन्ना अनुसंधान संस्थान में आयोजित एक समारोह में प्रोफेसर उदय प्रताप शाही को उत्तर प्रदेश कृषि वैज्ञानिक सम्मान 2023-24 से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, उद्यान मंत्री और महानिदेशक उपस्थित थे। प्रोफेसर शाही को एक मोमेंटो, मैडल, सर्टिफिकेट और रुपये 10,500 का चेक प्रदान किया गया।
प्रोफेसर शाही मृदा विज्ञान विभाग के हेड और मौसम वैज्ञानिक हैं। वह कृषि विश्वविद्यालय की प्रचलित परियोजना, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी हैं, जिसके माध्यम से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में मौसम पूर्वानुमान और कृषि परामर्श सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराई जाती हैं। कार्यक्रम में कृषि विश्वविद्यालय के दो अन्य वैज्ञानिक, डॉ. हितेश कुमार और डॉ. अखिलेश वर्मा को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के. के. सिंह ने वैज्ञानिकों को बधाई दी और और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।कुलपति ने कहा कि यह सम्मान वैज्ञानिकों को और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि कृषि शिक्षा और अनुसंधान में निरंतर बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है।
No comments:
Post a Comment