"मन की बात" – राष्ट्र से संवाद, जन-जन का सम्मान"
मेरठ। रविवार को छावनी मंडल के गंज बाज़ार, सदर में बूथ न0 257 में बूथ अध्यक्ष अंकुर एरन के प्रतिष्ठान पर मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम को कर्तव्यनिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना।
मन की बात संस्करण 124 में चंद्रयान‑3 की सफलता का जश्न, शुभांशु शुक्ला की प्रशंसा व नागरिक भागीदारी और लोक प्रेरणा जैसे मुद्दों पर चर्चा की। आइए, हम भी जुड़ें इस संवाद से, और बनें आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में एक सक्रिय सहभागी।इस अवसर पर साथ में महाननगर मंत्री अंकित सिंघल, मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया, युवा मोर्चा महानगर महामंत्री पीयूष शर्मा वार्ड अध्यक्ष विशाल कंसल , मंडल महामंत्री अंकित गुप्ता , छावनी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश साहू एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment