सीएम योगी ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 66 उपजिलाधिकारियों के तबादले
तनुजा निगम को गौतमबुद्ध नगर से नगर निगम, मेरठ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए प्रदेशभर में तैनात 66 उपजिलाधिकारियों (SDM) का तबादला कर दिया। इन तबादलों के तहत कई अधिकारियों को नगर निगमों में सहायक नगर आयुक्त, औद्योगिक विकास प्राधिकरणों व विशेष प्राधिकरणों में भेजा गया है, जबकि कुछ को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है।
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मोनालिसा जौहरी, जो वर्तमान में मुज़फ्फरनगर में उपजिलाधिकारी थीं, को बहराइच का नया उपजिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह श्रद्धा पांडेय को आगरा से नगर निगम, आगरा में सहायक नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। प्रदुमन कुमार को श्रावस्ती से हटाकर कानपुर देहात में उपजिलाधिकारी की ज़िम्मेदारी दी गई है।जय प्रकाश यादव अब शाहजहाँपुर से स्थानांतरित होकर नगर निगम, सहारनपुर में सहायक नगर आयुक्त बनेंगे। अजीत कुमार सिंह द्वितीय को चंदौली से हटाकर बरेली विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है।रामशंकर द्वितीय को उन्नाव से हटाकर गाजियाबाद, घनश्याम भारतीय को बलिया से ललितपुर, लखन लाल सिंह राजपूत को बांदा से अयोध्या, पैगाम हैदर को शाहजहाँपुर से हमीरपुर, कमल कुमार सिंह को आजमगढ़ से औरैया और निशा श्रीवास्तव को गोरखपुर से गोरखपुर में ही फिर से तैनात किया गया है।पवन कुमार गुप्ता को मथुरा से स्थानांतरित कर नगर निगम, वाराणसी में सहायक नगर आयुक्त बनाया गया है। ध्रुव नारायण यादव को रायबरेली से नगर निगम, कानपुर, शिव नरेश सिंह को अम्बेडकर नगर से मैनपुरी, कृष्ण राज सिंह को फिरोजाबाद से सहारनपुर, अखिलेश कुमार को संभल से मथुरा और रामेश्वर प्रसाद को लखनऊ से नगर निगम, लखनऊ भेजा गया है।सत्यपाल सिंह को गोंडा से स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ में सहायक निदेशक, सौरभ यादव को मथुरा से नगर निगम, प्रयागराज, जितेन्द्र कुमार सिंह को कासगंज से झांसी, चंद्र प्रकाश सिंह को हाथरस से आजमगढ़, संत राज को सिद्धार्थनगर से कुशीनगर, संतोष कुमार कुशवाहा को बांदा से अयोध्या, और पूर्णिमा सिंह को कुशीनगर से अयोध्या भेजा गया है।मो. असलम को इटावा से शाहजहाँपुर, अभिषेक शाही को गौतमबुद्ध नगर से यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, तपस्या यादव को सीतापुर से नगर निगम, अलीगढ़, अजय कुमार को हरदोई से चकबंदी मुख्यालय, लखनऊ, तनुजा निगम को गौतमबुद्ध नगर से नगर निगम, मेरठ, सुशील कुमार को मऊ से मथुरा और आरती को लखीमपुर खीरी से वहीं पर पुनः तैनात किया गया है।धर्मवीर भारती, मान्धाता प्रताप सिंह, हृदय राम तिवारी, शशि कुमार, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, मदन मोहन गुप्ता, उदयवीर सिंह, तरुण प्रताप सिंह, अरसाला नाज, प्रियंका, धर्मेन्द्र कुमार, स्निग्धा चतुर्वेदी, आकांक्षा जोशी, रवीन्द्र प्रताप सिंह, रवि कुमार सिंह, आशीष कुमार त्रिपाठी, रजनीश कुमार, सुमित कुमार सिंह, मनीष कुमार, विकास सिंह, विराग करवरिया, विनीत कुमार सिंह, बृज मोहन शुक्ला, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, सुशील प्रताप सिंह, प्राची त्रिपाठी, सराह अशरफ, सीमा सिंह, मृदुला दुबे, आकांक्षा मिश्रा, सत्यपाल प्रजापति, ज्ञान प्रताप सिंह, विशाल सिंह यादव, अभय सिंह और तान्या को भी नई तैनातियाँ दी गई हैं।इन तबादलों को सुशासन, विकास कार्यों की गति और अधिकारियों की दक्षता को ध्यान में रखकर किया गया है। सरकार ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
No comments:
Post a Comment