आज मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को किया जाएगा याद 

विवि के सुभाष चन्द्र प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन में शिरकत करेंगे भोजपा के दिग्गज नेतागण 

मेरठ। अब से कुछ घंटो में  मिसाइल मैन व भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर "कलाम को सलाम" एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा मेरठ के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के केंद्रीय मंत्री सहित अन्य नेतागण शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक, नूंह विधायक जाकिर हुसैन भी शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम  कलाम को सलाम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद दुष्यंत गौतम, पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा शाहनवाज हुसैन, दानिश आजाद अंसारी राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,सत्येंद्र सिसोदिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा, अमित वाल्मीकि प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश शामिल होंगे।

भाजपा नेता जाकिर हुसैन ने कहा कि भले ही डा. एपीजे अब्दुल कलाम आज हमारे बीच नहीं हैं, फिर भी हम हर समय अपने आस-पास उनकी उपस्थिति महसूस कर सकते हैं, उनके द्वारा किए गए विकास कार्य और उनकी विरासत आज भी हमें उनकी याद दिलाती है। डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने समाज में अपने अपार योगदान से राष्ट्र पर एक उल्लेखनीय छाप छोड़ी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts