संचारी रोग नियत्रंण अभियान का आगाज
जिला पंचायत अध्यक्ष व सीएमओ संचारी रोग नियत्रंण अभियान का आगाज दिखाई हरी झंडी
मेरठ। मंगलवार से जनपद में संचारी रोग नियत्रंण अभियान का आगाज हो गया। आगामी 31 जुलाई तक चलने वाली अभियान को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुलिस लाइन में जिला पंचायत अध्यक्ष, गौरव चौधरी के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर संचारी रोग नियन्त्रण अभियानका शुभारम्भ किया गया। कार्यकम में मुख्य विकास अधिकारी, नूपुर गोयल विशिष्ठ अतिथत के रूप में उपस्थित रहीं।
रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगरीय मलेरिया अधिकारी सहित संबंधित विभागे के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।रैली में एन.ए.एस. इन्टर कॉलेज के एन.सी.सी. छात्रो समेत 70 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। साथ ही रैली में पशुपालन विभाग, नगर निगम के फोगिंग वाहन, आई.सी.डी.एस विभाग से ऑगनबाड़ी कर्मियों, यूनीसैफ, डब्ल्यू.एच.ओ. तथा क्षय रोग के अधिकारी / कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। रैली पुलिस लाईन से जिलाधिकारी, आवास, कैलाश प्रकाश स्टेडियम, आई.जी. आवास, सर्किट हाऊस, होते हुए, वापस नगरीय प्रा.स्वा.केन्द्र पुलिस लाईन में समाप्त हुई।
No comments:
Post a Comment