शोभित  विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन 

 मेरठ। एक वृक्ष - एक जीवन" की भावना को साकार करते हुए, शोभित इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), मोदीपुरम, मेरठ के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में  कुलपति प्रो. (डॉ.) वी. के. त्यागी, उप कुलपति प्रो. (डॉ.) जयानंद, कुलसचिव डॉ. गणेश भारद्वाज, तथा विश्वविद्यालय सलाहकार प्रो. एम. एल. सिंगला, डीन एकेडमिक्स डॉ अशोक कुमार गुप्ता सहित समस्त निदेशकगण एवं विभागाध्यक्षों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण किया।कार्यक्रम का समुचित संचालन छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी श्री सुनील कश्यप के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।"वृक्ष लगाएं, जीवन बचाएं – हरियाली ही समृद्धि की राह है।"


No comments:

Post a Comment

Popular Posts