सचिन शर्मा बने मंडल उपाध्यक्ष
- भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
बुलंदशहर : भाजपा के पहासू मंडल में सचिन शर्मा को मंडल उपाध्यक नियुक्त किया गया है। जिसके बाद कस्बा में भाजपा पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
छतारी के मोहल्ला गांधी नगर निवासी सचिन शर्मा को पहासू मंडल में मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सचिन शर्मा को मंडल उपाध्यक नियुक्त किए जाने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलकर खुशी जाहिर की। कस्बा के मोहल्ला गोपाल गंज में भाजपा नेता मंगल सेन गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, कपिल गौड़, सर्वेंद्र शर्मा, ऋषभ पंडित, निखिल यादव, रुशांत, बृजेश प्रजापति, अंकित गौतम, कुनाल वाल्मिकी ने पटका पहनकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष सचिन शर्मा ने बताया वर्ष 2027 में प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी। वह पार्टी की नीतियों के बारे ने लोगों को जानकारी देंगे।भाजपा की सरकार में लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सीधा दिया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment