युवक की करंट लगने से मौत

10 दिन पहले पिता का निधन हुआ था

मेरठ।   थाना फलावदा क्षेत्र के महलका गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दिल्ली में मिठाई की दुकान पर काम करने वाले 19 वर्षीययुवक की मौत हो गया। युवक बिना मिस्त्री को बुलाए खुद पंखा ठीक कर रहा था। अभी दस पूर्व मृतक के पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी। मृतक की तीन माह बाद शादी थी। दस दिनो में दो मौत होने से परिवार मातम छा गया है। 

 कायम अपनी मां के साथ दिल्ली में काम करता था।बुधवार रात करीब 9 बजे बारिश के कारण घर का पंखा बंद हो गया। कायम ने बिना किसी मिस्त्री को बुलाए खुद ही पंखा ठीक करने का प्रयास किया। इस दौरान उसे करंट लग गया। परिवार और आसपास के लोग उसे तुरंत मेरठ के ग्लोबल हॉस्पिटल ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कायम पांच बहनों का इकलौता भाई था। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी तीन महीने बाद होनी थी। दस दिन पहले 29 जून को उसके पिता वफादार रिज़वी की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी। पिता की मृत्यु के बाद घर की सारी जिम्मेदारी कायम ने संभाली थी।कायम की मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया है। मां फिरदौस और बहनों की हालत बेहद खराब है। जिस घर में तीन महीने बाद खुशियां आने वाली थीं, वहां अब मातम छाया हुआ है।पिता की मौत हृदयाघात से दस दिन पहले हुई थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts