गवाह की हत्या के लिए पांच लाख की दी सुपारी
गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को अरेस्ट किया, मेरठ के अनुराग पर दर्ज हैं 56 केस
गाजियाबाद।500 करोड़ के धोखाधड़ी के आरोपी ने 5 लाख में गवाह की हत्या की सुपारी दी। आरोपी IIT रुड़की से बीटेक है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया। जिनमें दो शूटरों के पैर में गोली मारी। यह दोनो अग्निवीर की तैयारी कर रहे हैं।
अमित किशोर जैन पुत्र वीरेन्द्र किशोर जैन निवासी रामप्रस्था कालोनी थाना लिंकरोड गाजियाबाद की हत्या के प्रयास में अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें अश्वनी उर्फ दिलावर निवासी अम्बेडकर नगर भूड थाना कोतवाली जिला बुलन्दशहर व अमित यादव निवासी शाहपुर बम्हैटा थाना वेवसिटी गाजियाबाद के नाम सामने आए थे। पुलिस ने इन दोनों के पैर में गोली मारकर एनकाउंटर में अरेस्ट किया। यह दोनों अग्निवीर की तैयारी कर रहे थे।
प्रोपर्टी के कारोबारी की हत्या की यह सुपारी 500 करोड़ का घोटाला करने वाले शख्स ने दी थी। पुलिस ने इस मामले में दो घायल शूटरों के साथ कुल 3 लोग गिरफ्तार किए हैं। वही सुपारी देने वाला मुख्य आरोपी सुपारी देने के बाद अपनी बेल तुड़वाकर जेल चला गया था। जिससे उस पर किसी को शक ना जाए। 500 करोड़ के फ्रॉड में प्रमोशन के लिए आरोपी ने फिल्मी सितारों का भी इस्तेमाल किया था।
प्रियांशु गौतम को भी अरेस्ट किया
डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि प्रियांशु गौतम को भी अरेस्ट किया गया है। महज 12वीं पास प्रियांशु बुलंदशहर में स्कूल का मालिक है। गाजियाबाद के रहने वाले अमित किशोर जैन की हत्या की साजिश रचने में प्रियांशु भी शामिल था।
अनुराग गर्ग जो रुड़की आईआईटी से बीटेक है उसने 2017 में वेब वर्क के नाम से एक साइट लॉन्च करी थी। जिस पर लाइक के नाम पर उसने 500 करोड़ का घोटाला किया था। अमित किशोर जैन इसमें मुख्य शिकायतकर्ता और गवाह हैं। जुलाई में इसी मामले में अमित की गवाही होनी है अमित गवाही न दे पाए इसलिए अनुराग गर्ग अप्रैल में जेल से बाहर आया उसने सुपारी दी और फिर जमानत तुड़वाकर जेल चला गया।
सीबीआई भी कर रही है जांच
अनुराग गर्ग के करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की जांच सीबीआई और ईडी भी कर रही हैं। अनुराग गर्ग ने अपने पोंजी स्कीम के प्रमोशन के लिए 2 बड़े अभिनेता से एडवरटाइजिंग भी करवाया था। अनुराग गर्ग पर गाजियाबाद,नोएडा व मेरठ में 56 केस दर्ज हैं। जो पूर्व में भगौड़ा भी रहा है। अनुराग मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के नेहरु नगर का है।
No comments:
Post a Comment