भाजपा नेता परमात्मा शरण कंसल का निधन

दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक व्याप्त

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व महानगर अध्यक्ष परमात्मा शरण कंसल का शुक्रवार देर रात बीमारी के चलते निधन हो गया। दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही पार्टी में शोक व्याप्त हो गया। 

परमात्मा शरण कंसल अपने परिवार के साथ साबुन गोदाम में रहते चले आ रहे थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे संदीप कंसल और खुशबू बंसल हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परमात्मा शरण कंसल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका मेरठ में काफी उपचार चला लेकिन हालत में सुधार ना होने पर परिजनों ने दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। तभी से वहां उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार रात उनकी हालत बिगड़ती चली गई और निधन हो गया। परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में रिश्तेदार दिल्ली पहुंच गए। पार्टी सूत्रों की मानें तो शनिवार सुबह परमात्मा शरण कंसल का पार्थिव शरीर मेरठ पहुंचेगा। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद रात में ही पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं का घर पर जमावड़ा लगना शुरु हो गया। परमात्मा शरण कंसल ने लंबे समय समर्पित रहकर पार्टी के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने मंडल अध्यक्ष से महानगर अध्यक्ष तक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी संभाली। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रमुख आलोक कुमार सिसौदिया का कहना है कि शनिवार सुबह दिल्ली से पार्थिव शरीर मेरठ लाया जा रहा है ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts