विश्व जनसंख्या दिवस 

 नसबंदी कराने वाली 'नारी शक्ति' का सम्मान

मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय सनातन ट्रस्ट द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित नसबंदी शिविर में नसबंदी कराने वाली महिलाओं को 'नारी शक्ति संकल्प सम्मान' से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सनातन ट्रस्ट द्वारा आयोजित नसबंदी शिविर में  नसबंदी कराने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

 ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ शुचि गुप्ता ने गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को पांच  महिलाओं को नारी शक्ति संकल्प सम्मान से सम्मानित किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ मीनाक्षी सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी  सरबजीत सिंह कपूर मौजूद रहे। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ शुचि गुप्ता ने  कहा कि जब महिलाएं अपनी संतान संख्या पर निर्णय लेने में सक्षम होती हैं, तो परिवार सशक्त होता है। समाजसेवी सरबजीत सिंह कपूर ने कहा कि बड़ी जनसंख्या बड़ी चुनौतियां पैदा करती हैं और फिर चुनौतियों का  असर शिक्षा, स्वास्थ्य, संसाधनों और समग्र विकास पर पड़ता है।इस दौरान नसबंदी कराने वाली पांच महिलाओं का सम्मान किया गया। इनमें आरती, प्रीति, मनसा, शबाना और राधा शामिल हैं। इन्हें 'नारी शक्ति संकल्प' सम्मान के तहत स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ मीनाक्षी सिंह ने महिलाओं को नसबंदी की प्रक्रिया, उसके लाभ और  संभावित दुष्प्रभावों एवं बाद की देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर धन सिंह कोतवाल शोध संस्थान के अध्यक्ष तस्वीर चपराना, डॉ शशि, डॉ राजेश, डॉ अमित और डॉ संजीव का विशेष योगदान रहा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts