दिल्ली से आयी टीम ने स्कूली बच्चों की मल के नमूनों की जांच की
कृमि मुक्त भारत कार्यक्रम में दिल्ली से आयी टीम 4सदस्य ने किया सर्वेक्षण
मेरठ। शुक्रवार को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी), नई दिल्ली से एक सर्वेक्षण दल तीन दिवसीय दौरे पर जनपद मेरठ में कृमि मुक्त भारत कार्यक्रम की उपयुक्तता के सम्बन्ध में आई। चार सदस्य सर्वेक्षण दल का नेतृत्व डॉ. आशना भसीन (सहायक निदेशक एनसीडीसी) द्वारा किया गया।
सर्वेक्षण के लिए प्रदेश के अन्य मंडलों की भाँति मेरठ मंडल से जनपद मेरठ का चयन किया गया था। जनपद के कम्पोजिट जूनियर हाई स्कूल, खरखौदा व प्राइमरी पाठशाला, राजपुरा के नौ से ग्यारह वर्ष के सौ से अधिक बालकों के मल के नमूनों की जांच की गयी।
डॉ. अशोक तालियान (संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ एवं परिवार कल्याण, मेरठ मंडल) व डॉ. अशोक कटारिया (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेरठ) के निर्देशानुसार स्वास्थ विभाग मेरठ के स्थानीय चिकित्सा दलों द्वारा सर्वेक्षण में सहयोग प्रदान किया गया।सर्वेक्षण के दौरान स्थानीय व्यवस्था बनाने में डॉ. राजेश कुमार (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी), डॉ. सुधीर कुमार (जिला सर्विलांस अधिकारी IDSP), डॉ. रक्षित (पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट), डॉ. अनिल शर्मा (चिकित्सा अधिकारी RBSK) का विशेष सहयोग रहा।
सहायक निदेशक एनसीडीसी ने स्वास्थ विभाग मेरठ द्वारा की गयी स्थानीय व्यवस्था की प्रशंसा की, साथ ही डॉ. निधि वर्मा (विभागाध्यक्ष, पैथोलॉजी विभाग मेरठ मेडिकल कॉलेज, मेरठ), रजनीश शर्मा (प्रधानाचार्य, कम्पोजिट जूनियर हाई स्कूल, खरखौदा) व पुष्पा यादव (प्रधानाध्यापिका, प्राइमरी पाठशाला, राजपुरा) को उनके विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment