ट्रेन से कटकर बुलंदशहर के देवर-भाभी की मौत
बच्चों की आंखों के सामने हो गए कई टुकड़ेफिरोजाबाद (एजेंसी)।कानपुर से होते हुए दिल्ली जा रही डिब्रूगढ़ राजधानी की चपेट में आने से बुधवार सुबह पौने आठ बजे देवर-भाभी की मौत हो गई। वे फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल ट्रैक पार करते समय प्लेटफार्म दो से तीन की तरफ जा रहे थे। तभी दुर्घटना का शिकार हो गए। आंखों के सामने दुर्घटना देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्री सहम गए। ट्रेन गुजरने के बाद आरपीएफ और जीआरपी पहुंची।
बुलंदशहर में छतारी थाना क्षेत्र के छतारी गांव का 21 वर्षीय शनि दो दिन पहले थाना दक्षिण के मोहल्ला संत नगर में अपनी बहन गौरी के बेटे के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के लोगों के साथ आया था। चचेरे भाई अरुण ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर और रिश्तेदार मिलाकर 25 लोग आए थे।
कुछ लोग रात में ही लौट गए थे। बुधवार सुबह कुछ लोग लौट रहे थे। उनके साथ छह बच्चों समेत 10 लोग थे। उन्हें प्लेटफार्म दो से तीन पर जाना था। सीधे रेलवे ट्रैक पार कर पहले बच्चों को पहुंचाया। अंत में शनि (21) और सोनमती (35) निवासी छितारा, बुलंदशहर रेलवे ट्रैक पार कर रही थी।
तभी कानपुर की तरफ से आ रही डिब्रूगढ़ राजधानी ट्रेन की चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। मृतका के सोनमती शनि के बुआ के बेटे मोनू की पत्नी थी। उसके तीन बच्चे भी साथ थे। आंखों के सामने की मृत्यु देखकर बच्चे बिलखने लगे। स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। जीआरपी इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि डिब्रूगढ़ राजधानी की चपेट में आने से देवर-भाभी की मौत हुई है।
No comments:
Post a Comment