धूमधाम से मनाया गया तीजोत्सव
बच्चा पार्क में हिंदू महिलाओं के साथ पहुंची मुस्लिम महिलांए ,दिखी गंगा-जमुनी तहजीब
मेरठ। रविवार को शहर में तीजोत्सव की धूम देखी गयी। पार्कों से लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य रूप से शहर के बीच बच्चा पार्क पर शाम होते ही नजारा कुछ अलग ही दिखाई दिया। हिंदू महिलाओं व बच्चों के साथ मुस्लिम महिलाएं अपने बच्चों संग सेल्फी लेती नजर आयी।
महिला बच्चा पार्क पर शाम चार बजे से ही महिलाओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई । शाम ढलते ही महोत्सव की रौनक और निखरी है। अलग-अलग फिल्मी गीतों पर महिलाएं और युवतियां थिरक रही हैं। उनका उत्साह देखते ही बन रहा है।बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी अपने बच्चों के साथ तीज कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं हैं। यह आयोजन शहर में आपसी सौहार्द की नजीर पेश किया।बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए ।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात रही। महिलाएं सावन के गीतों पर डांस करती नजर आयी। महिलाओं के लिए अलग से 24 झूले लगाए गए हैं। इसके लिए बांस और रस्सी मंगाए गए। पार्क में महिलाओं के लिए हट्स बनाई गई । पार्क को तीन आकर्षक फाउंटेन से सजाया गया, जो उत्सव में चार चांद लगा रहा था । शाम5:30 बजे तक यहां 700 से ज्यादा महिलाएं पहुंच चुकी थी। जैसे -जैसे रात तक इनकी संख्या 1000 से पार हो गयी। डीजे की धुनों पर महिलाएं थिरकेंगी और उत्सव का मजा लिया।तीजोत्सव में उत्तराखंड को रिप्रेजेंट करने पहुंचीं उत्तराखंड ग्रुप की महिलाएं। पांचों महिलाओं ने एक जैसी साड़ी पहनी। पार्क में केवल महिलाओं व बच्चों को अंदर जाने की अनुमति दी गयी। छेडछाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए सादी वर्दी में महिला व पुरूष पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई गयी।
No comments:
Post a Comment