बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी आप, केजरीवाल ने ठोंकी ताल
प्रेस कॉन्फेंस में कहा- कोई गठबंधन नहीं होगानई दिल्ली (एजेंसी)।दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी बिहार में अपने दम पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।
दिल्ली में गुरुवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में उन्होंने यह भी साफ किया है कि कांग्रेस पार्टी के साथ आम आदमी पार्टी का कोई गठबंधन नहीं है। आईएनडीआईए गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था।
अरविंद केजरीवाल का कहना था कि हमारा कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है, इसलिए विसावदर में हम अलग लड़े। गुजरात में चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। दिल्ली में हार पर कहा, ऊपर-नीचे होता रहेगा। पंजाब में हमारी सरकार दोबारा बनेगी।
केजरीवाल ने कहा, पिछले 30 साल से गुजरात में भाजपा की सरकार है। इस राज्य को बर्बाद करने में बीजेपी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। सूरत में जो बाढ़ आई, वो मानव सृजित बाढ़ है, बीजेपी के भ्रष्टाचार का फल है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। किसानों को यूरिया नहीं मिलता है। सभी वर्ग भाजपा से नाराज हैं। फिर भी भाजपा लगातार जीत रही है क्योंकि लोगों के पास विकल्प नहीं था। सब लोग जानते हैं कि कांग्रेस उनकी जेब में है. कांग्रेस पर लोगों का भरोसा नहीं है।
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, पहले तो कांग्रेस का उम्मीदवार जीतेगा नहीं और जीता तो जीतने के बाद भाजपा में चला जाएगा। लोगों ने मन बना लिया है कि भाजपा के जाने का टाइम आ गया है। आम आदमी पार्टी आज से गुजरात जोड़ो अभियान शुरू कर रही है। चुनाव में 2.5 साल बाकी हैं। हम लोगों के बीच जा रहे हैं। गुजरात के हर घर तक 5-5 बार पहुंचना है। जो युवा भ्रष्टाचार मुक्त विकास देखना चाहते हैं, वो आप के साथ जुड़ें। गुजरात को तरक्की के लिए अपनी अपनी पार्टी छोड़कर युवा आप में आएं। हमारा कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है, इसलिए विसावदर में हम अलग लड़े।
No comments:
Post a Comment