कांवड़ शिविर के बाहर खडे़ युवक को गोली मारी
पीड़ित की जांघ में लगी गोली, हालत गंभीर
मेरठ। थाना इंचौली क्षेत्र के जलालपुर मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया। जब कांवड़ शिविर में कांवडिओं की सेवा कर एक युवक पर गोली चला दी। गोली जांघ में लगी। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी गंभीर बताई जा रही है। वही आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गयी।पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
जलालपुर मार्ग पर कांवड़ सेवा शिविर लगा था। शिविर के बाहर सैनी गांव निवासी सत्येंद्र खड़ा था। दरअसल सत्येंद्र का बेटा कांवड़ लेने हरिद्वार गया है। सोमवार को उसे वापस लौटना था। सत्येंद्र शिविर में खड़ा होकर अपने बेटे का इंतजार कर रहा था। यहीं उसका स्वागत करेगा। तभी उसी के गांव में रहने वाला जयदीप मौके पर आया। उसे सतेन्द्र पर फायर करदिया। दिनदहाड़े कांवड़ यात्रा के दौरान हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल की हालत गंभीर है उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।सत्येंद्र का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सत्येंद्र और जयदीप की पुरानी गांव से ही रंजिश चली आ रही है। पहले भी मेडिकल स्टोर पर इन दोनों का विवाद हो चुका है।
थाना पुलिस का कहना है मामला पुरानी रंजिश का है आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। इसके दो टीमों को लगाया गया है।
No comments:
Post a Comment