जब भैंस ने मचाया नगर पालिका मवाना में  तांडव 

 30 मिनट तक  विभाग के कर्मचारी  जान बचाकर कर्मचारी भागे भागे फिरते रहे 

| मेरठ। मवाना नगर पालिका कार्यालय में भैंस ने  30 मिनट तक  जमकर तांडव  मचाया। गलियारों में दौड़ती रही। दरवाजों और खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। कर्मचारियों ने भगाने की कोशिश की तो उन पर हमला कर दिया। तीस मिनट तक काम कर रहे कर्मचारियों की सांस अटकी रही। किसी तरह कर्मचारियों ने डंडा लेकर भैंस को भगाया तब जाकर कर्मचारियों की सांस में सांस आयी। 

दरअसल  मामला 2 जुलाई का है, इसका वीडियो शुक्रवार को साेशल मीडिया पर वायरल हुआ  ।नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक ऑफिस के अंदर बैठकर काम निपटा रहे थे। लोगों के आने जाने के लिए गेट खुला हुआ था। तभी अचानक के एक भैंस दौड़ते हुए आई और नगर पालिका के कैंपस में घुस गई। भैंस ने घुसते ही कैंपस में रखे गमलों में तोड़फोड़ करने लगी।भैंस ने ऑफिस के गैलरी में घुसते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। यह देख वहां मौजूद कर्मचारी व अन्य लोग जान बचाकर भागने लगे।भैंस ने ऑफिस के गैलरी में घुसते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। यह देख वहां मौजूद कर्मचारी व अन्य लोग जान बचाकर भागने लगे। यह देख वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। कर्मचारियों ने भैंस को पकड़ने की कोशिश की तो भैंस ने उनके ऊपर हमला कर दिया। किसी तरह कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। इसके बाद भैंस ऑफिस के गैलरी में घुसकर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। फिर थोड़ी देर में कर्मचारियों के कमरों में घुस गई।भैंस ने ऑफिस के अंदर रखीं फाइलों को बिखेर दिया। थोड़ी देर में कमरे से बाहर निकली। इसके बाद कर्मचारियों ने डंडा लेकर दौड़ा दिया। करीब 30 मिनट के बाद भैंस को कार्यालय के बाहर भगाया जा सका।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts