नवजोत सिद्धू की कपिल शर्मा शो में हुई वापसी
अमृतसर।पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू 6 साल बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ जोड़ी बनाने जा रहे हैं। उनकी कपिल शर्मा के नए शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में वापसी हो रही है। इस शो का तीसरा सीजन 21 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा, जिसमें कपिल शर्मा और नवजोत सिंह सिद्धू की जोड़ी एक साथ दिखेगी।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू ने भी हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर शो में अपनी वापसी की पुष्टि की थी। गौरतलब है कि सिद्धू को 2019 में हुए पुलवामा हमले के दौरान विवाद में घिरने के बाद शो छोड़ना पड़ा था।
दरअसल, पाकिस्तान में इमरान खान की ताजपोशी पर नवजोत सिंह गए थे। इसके बाद उनकी तत्कालीन पाकिस्तानी जरनल बाजवा के साथ गले मिलते हुए तस्वीर सामने आई। इसके बाद जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। इसमें 40 जवान शहीद हुए थे।
इस हमले को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने एक टिप्पणी की थी, जिसकी पूरे देश में आलोचना हुई। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के कर्मचारियों में भी उनके खिलाफ आवाज उठ रही थी। उनकी वजह से कहीं शो को नुकसान न हो, इसलिए सिद्धू को शो छोड़ना पड़ा था।
No comments:
Post a Comment