सांसद त्रिवेदी बोले- हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक थे छत्रपति
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में हिंदू साम्राज्य दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल
मेरठ। सोमवार को चौधरी चरण सिंह विवि में हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मुख्य अतिथि रहे।
त्रिवेदी ने बताया कि 1857 से पहले ईस्ट इंडिया कंपनी का वैश्विक व्यापार पर 50 प्रतिशत से ज्यादा नियंत्रण था। भारतीय क्रांति ने इस वर्चस्व को समाप्त किया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने महाराष्ट्र में औरंगजेब के साम्राज्य को चुनौती दी। शिवाजी महाराज ने युक्ति और रणनीति से युद्ध लड़े।त्रिवेदी ने काशी विश्वनाथ, महाकाल समेत अन्य मंदिरों के पुनर्निर्माण का जिक्र किया। उन्होंने उरी, पुलवामा और पहलगाम हमलों का उल्लेख करते हुए भारत की सैन्य आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। सिंधु नदी और नौसेना के झंडे का जिक्र करते हुए 1968 के बाद भारत की रक्षा नीति में आए बदलावों पर चर्चा की।कार्यक्रम में मुगल काल की परंपराओं पर भी चर्चा हुई। वक्फ संपत्तियों और शरिया आधारित विदेशी प्रभाव पर बात की गई।
बलूचिस्तान और सिंधु नदी क्षेत्र की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा हुई। भारत की परमाणु क्षमता पर भी प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, शोधार्थी, शिक्षक और नागरिक मौजूद रहे। आयोजकों ने इसे एक ऐतिहासिक विचार-विमर्श बताया और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी।इस दौरान पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, आलोक रस्तोगी, रविंद्र पासी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, करुणेश नंदन गर्ग, लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ रमेश चंद्र गुप्ता, डोली गुप्ता, विजय आनंद अग्रवाल, अश्वनी गुप्ता, विशाल कन्नौजिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment