जुलूस मार्ग में गंदगी पर भड़के सोगवार, काले झंडो के साथ जोरदार प्रदर्शन                                                     

    प्रदर्शन की सूचना पर दौड़ी पुलिस और निगम अधिकारी 

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने अपने सामने करवाई सफाई 

 मेरठ। मोहर्रम के महीने में भी जुलूस मार्गो पर सफाई व्यवस्था ठप होने से गुस्साए हुसैनी सोग़वारों ने शनिवार को काले कपड़े पहन और काले झंडे हाथों में लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना का पुलिस और निगम अधिकारी मौके पर दौड़ पड़े। 

मोहर्रम कमेटी के मीडिया प्रभारी अली हैदर रिजवी ने बताया कि प्रशासन से मांग की गई थी कि वह मोहर्रम के दौरान सफाई और पथ प्रकाश व्यवसाय दुरुस्त करवाएं लेकिन इसके बावजूद जुलूस मार्गो पर गंदगी व्याप्त है। शास्त्री नगर सैक्टर 4 स्थित जैदी की नई कोठी के पास व्याप्त गंदगी के विरोध में शनिवार को हुसैनी सोगवार भड़क उठे। उन्होंने रामबाग कॉलोनी मार्ग पर जैदी की नई कोठी के आगे काले कपड़े पहन और हाथों में काले झंडे लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और धरने पर बैठ गए। बता दें कि यहीं पर शाह जलाल हॉल भी है जहां से मोहर्रम के दौरान काफिला ए गम और मशाल जलूस भी निकाला जाता है तथा पुरुषों और महिलाओं की बड़ी मजलिसे भी आयोजित होती हैं। यहां सफाई व्यवस्था ठप होने के चलते सोगवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और निगम अधिकारी मौके पर दौड़ पड़े। नगर स्वास्थ अधिकारी डॉ हरपाल ने क्षेत्र का दौरा किया और अपने सामने सफाई व्यवस्था शुरू करवाई। उधर प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्रीय परिषद  इकराम सैफी के खिलाफ भी जोरदार नारेबाजी की। आरोप है कि इकराम सैफी पार्षद बनने के बाद से ही क्षेत्र से गायब हैं। निगम अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत किया और वापस भेजा। प्रदर्शनकारियों में हैदर अब्बास रिजवी, मुहम्मद आमिर जैदी, नादे अली गाजी, मोनिस अब्बास, आरिफ जैदी, हम्द मुस्तफा गाजी, इज़ान, आशीष जैदी और हुसैन मेंहदी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts