महिला पुलिस कर्मियों पर अश्लील कमेंट करने को पुलिस ने किया लगड़ा
मेरठ। नौंचदी मेले में महिला पुलिसकर्मियों पर अश्लील टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को लगड़ा कर गिरफ्तार किया है। दोनो आराेपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकडे़ गये दोनो आरोपी जाकिर कालोनी निवासी है।
बतादें दोनों युवकों ने नौचंदी मेले में महिला कांस्टेबलों का वीडियो बनाया और उस पर अश्लील टिप्पणी की। इतना ही नहीं, उन्होंने खुद ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हिंदू संगठन के नेता सचिन सिरोही ने अधिकारियों से शिकायत की।डीआईजी के आदेश पर नौचंदी पुलिस ने बीती देर रात को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाने में आरोपियों से उठक-बैठक करवाई गई। दोनों ने कान पकड़कर माफी मांगी और कहा कि वे अब सभी महिलाओं को मां-बहन की नजर से देखेंगे।नौचंदी थाने में दोनों आरोपी माफी मांगते हुए लंगड़ाते हुए चल रहे हैं। महिलाओं का सम्मान करने की बात कहते हुए माफी मांग रहे है।
अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा कि आरोपियों को यह सजा कम है ऐसे आरोपियों को सबसे सख्त सजा देनी चाहिए ताकि वह इस प्रकार की हरकत ने कर सके। पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
No comments:
Post a Comment