लखनऊ में छात्रों ने मचाया उपद्रव

घरों पर पथराव किया, 3 कार में तोड़फोड़ की; 5 लोग घायल हुए

लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में हॉस्टल के छात्रों ने कॉलोनी में जमकर उत्पात मचाया। घटना में पांच लोग घायल हो गए। उपद्रवी छात्रों ने मोहल्ले में खड़ी कारों के कांच भी तोड़ दिए। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

जानकी विहार कॉलोनी जानकीपुरम के अंकित मिश्रा ने बताया पवन कुमार निवासी महानगर चार मंजिल अवैध हॉस्टल चलाते हैं। जहां रहने वाले छात्र रोजाना कॉलोनी में उपद्रव करते हैं। हॉस्टल में करीब 100 से ज्यादा लड़के रहते हैं।अंकित ने बताया कि छात्र गुट बनाकर हाथ में बियर की बोतल व सिगरेट लेकर रिहायशी कालोनी में घूमते हैं। लोगों के गेट के सामने खड़े होकर सिगरेट और बियर पीते हैं। महिलाओं और बच्चियों के निकलने पर छींटाकशी करते हैं।कालोनी के लोगों ने कई बार जानकी विकास महासमिति के पदाधिकारियों, डायल112 और थाने में शिकायत की। कार्रवाई न होने की वजह से इनकी हिम्मत बढ़ गई।

मंगलवार रात 11 बजे हॉस्टल के बाहर ईंटा, पत्थर- गुम्मा और फायरिंग की आवाज सुनाई दी। जिससे कालोनी के लोग बाहर निकले, तो हॉस्टल में रह रहे लड़के और तमाम बाहरी लड़के गाली गलौज करते हुए झगड़ा कर रहे थे। जिसका कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया तो उन लोगों ने कालोनी में खड़ी गाड़ियों के शीशे और बोनट तोड़ डाले।

घरों में पथराव करने लगे। राड और असलहा लहराते हुए करीब 20 मिनट तक तांडव किया। बवाल देखकर कालोनी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग दहशत में आ गए। 03 गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लोग अपनी घर और गाड़ी बचाने के लिए निकले, तो उनके साथ जमकर मारपीट की। पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts