परतापुर के अघेडा में प्रधान के घर पर फायरिंग 

 एक दर्जन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम 

मेरठ।   परतापुर थाना क्षेत्र के गांव अघेड़ा में शुक्रवार शाम को एक गंभीर घटना सामने आई। रंजिश के चलते एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र सिवाच के घर में घुसकर फायरिंग कर दी।प्रधान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना की जड़ में गांव के रीगल, प्रमोद और संजय का मोदीनगर थाना क्षेत्र के पतला निवाड़ी गांव के कुछ लोगों से हुआ झगड़ा था।बीती रात के इस विवाद के बाद रीगल और संजय प्रधान के घर समझौते की बात करने पहुंचे। प्रधान के मना करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।इसके बाद आरोपी एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ प्रधान के घर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। हमले में प्रधान पुष्पेंद्र और उनका बेटा अभिषेक बाल-बाल बच गए। घटना से घर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है।  पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts