फिर मेरठ में मिले कोरोना के संक्रमित दो मरीज ,संख्या बढ़ कर 9 पहुंची
मेरठ। कोरोना का संक्रमण मेरठ में बढ़ता दिखाई दे रहा है। शुक्रवार केा दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव होने से संक्रमित मरीजों की संख्या 9 पहुंच गयेी है।
शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 65 साल के बुजुर्ग और एक 43 साल की महिला में संक्रमण मिला है। वो मुजफ्फरनगर से लौटे थे। इसके बाद से खांसी, बुखार की शिकायत थी। जांच में संक्रमित पाए गए हैं। कोविड की दो वैक्सीन ले चुके हैं। बुजुर्ग हाइपरटेंशन और शुगर के मरीज भी हैं। उनके संपर्क में आए 2 अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।वहीं दूसरी मरीज 43 साल की महिला मिली है। महिला कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव हुई है। महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। सामान्य गृहिणी है। कोविड की दो वैक्सीन ले चुकी है। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
मास्क पहनने की सलाह दे रहा स्वास्थ्य विभाग
सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने कहा कि कोविड जांच की संख्या बढ़ाई गई है। लोगों से मास्क पहनने, शारारिक दूरी बनाए रखने और भीड़भाड़ से बचने की अपील की गई है।
No comments:
Post a Comment