अहमदाबाद विमान हादसा: मृतकों का आंकड़ा 275 पहुंचा

मलबे से एक और शव मिला
 एविएशन मिनिस्टर बोले- 3 महीने में मिलेगी जांच रिपोर्ट
अहमदाबाद (एजेंसी)।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापू ने मंत्रालय कार्यालय में हवाई सुरक्षा पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इसके बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की और मीडिया को हादसे के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने सबसे पहले हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान सिविल एविएशन मिनिस्टर के राममोहन नायडू ने बताया कि पहले दिन से हादसे की जांच जारी है। केंद्रीय गृह सचिव के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की गई है। जो 3 महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
650 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर ऊंचाई खोने लगा विमान
समीर कुमार सिन्हा ने बताया, '12 जून को दोपहर करीब दो बजे हमें सूचना मिली कि अहमदाबाद से गैटविक लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हमने तुरंत एटीसी अहमदाबाद के जरिए इस बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। यह एआईसी 171 था और इसमें कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री, दो पायलट और 10 क्रू मेंबर शामिल थे। इस विमान ने दोपहर 1:39 बजे उड़ान भरी और कुछ ही सेकंड में करीब 650 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर यह ऊंचाई खोने लगा यानी इसकी ऊंचाई कम होने लगी।'
इधर, विमान के मलबे से एक और शव बरामद हुआ है। बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से जब मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की टेल (पिछले हिस्से) में फंसा हुआ शव दिखा। इसका पोस्टमार्टम हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह शव एयर होस्टेस का हो सकता है।
उधर, आज भी मारे गए लोगों की डीएनए सैंपलिंग का काम जारी है। सिविल अस्पताल के बाहर परिजन की भीड़ है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। पोस्टमॉर्टम यूनिट के आसपास बाहरी लोगों की एंट्री बंद है।
जानकारी के मुतााबिक सिविल अस्पताल में अब तक 270 से ज्यादा शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। इसके अलावा, 230 लोगों की डीएनए सैंपलिंग की जा चुकी है। 8 शवों की शिनाख्त हो गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts