दसवीं की  छात्रा वंशिका शर्मा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा ने किया सम्मानित

मेरठ। गांव कल्याणपुर  की होनहार छात्रा वंशिका शर्मा को  हाई स्कूल (कक्षा 10) में 78% अंक प्राप्त कर गांव और समाज का नाम रोशन किया है।इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के पदाधिकारियों ने गांव कल्याणपुर पहुंचकर वंशिका का सम्मान किया। संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने वंशिका को उपहार और नगद राशि देकर उसका हौसला बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर नरेन्द्र शर्मा ,अमित शर्मा, ब्रह्रापाल शर्मा ,हरेन्द्र शर्मा ,मास्टर जयभगवान शर्मा,मास्टर मंगल सेन शर्मा,रवि दत्त प्रधान,  अतुल शर्मा दीवान, साजन त्यागी,प्रमोद त्यागी,उज्ज्वल शर्मासमारोह में वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और समाज के युवाओं को इसी प्रकार परिश्रम कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts