सामूहिक नृत्य ने मन मोहा 

 मेरठ। रविवार को प्रबुद्ध सेवा संस्थान द्वारा रंग-मंच कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक सामूहिक नृत्य प्रस्तुतिकरण नृत्यम का आयोजन राम सहाय इण्टर कॉलेज, के प्रेक्षागार में किया गया। कार्यक्रम में मेरठ की कुल 8 डांस एकेडमी ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की  शुरुआत मुख्य अतिथि अजय गुप्ता वासु मोटर्स ने दीप प्रज्वलित करके की। भारतीय संस्कृति के अनुसार देवी देवताओं के दबंग एवं संहारक रूप का चित्रण किया गया सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतिकरण कर दर्शकों का ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में गणेश वंदना की गई। कार्यक्रम में मंचासीन विनोद भारतीय अध्यक्ष  पुनीत अरोड़ा विशिष्ठ अतिथि,  अजय गुप्ता मुख्य अतिथि,  राजकुमार त्यागी,  रजनीश प्रकाश त्यागी संयोजक डॉ. एस.एन. त्यागी प्रधानाचार्य तथा  पी.केजैन, अभिषेक तिवारी-्पी,पी. एस.,डी.एस.पी. द्वारा सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट तथा लॉकेट द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन  रितु अग्रवाल ने किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts