बकरा ईद की तैयारियों पर शहर काजी डीएम  से मिले

पानी, बिजली और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग; सड़कों पर कुर्बानी पर रोक रहेगी

मेरठ। आगामी 7 जून को मनाए जाने वाले बकरा ईद त्योहार को लेकर जमयैतुलमा ए हिन्द के अध्यक्ष नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन ने डीएम डॉ वीके सिंह से मुलाकात की। काजी ने त्योहार के दौरान बुनियादी सुविधाओं की मांग की।

ईद उल जुहा का त्योहार तीन दिनों तक चलेगा। काजी ने बताया कि कुर्बानी के दौरान पानी की निरंतर आपूर्ति जरूरी है। गर्मी के मौसम में कुर्बानी के गोश्त को सुरक्षित रखने के लिए बिजली आपूर्ति भी आवश्यक है।उन्होंने नगर निगम से कुर्बानी की गंदगी हटाने के लिए ठेला गाड़ियों की व्यवस्था की मांग की। साथ ही ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों जैसे मनसबया नई ईदगाह, मस्जिद ईमलियान, मस्जिद फैज ए आम कॉलेज, शाहपीर गेट, खैर नगर, होज वाली मस्जिद और शाहनत्थान की खराब सड़कों की मरम्मत की मांग रखी।सुरक्षा व्यवस्था के लिए ईदगाह के गेट पर डिटेक्टर मशीन और सीसीटीवी कैमरे लगाने का अनुरोध किया गया। काजी ने ईद के दिन शराब की दुकानें बंद रखने और पुलिस, होमगार्ड, सिविल डिफेंस की विशेष ड्यूटी लगाने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि बकरों के पैंठ पिछले साल की तरह शहर के अंदर ही लगाए जाएं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts