माउंट एवरेस्ट पर भारतीय पर्वतारोही की मौत- चोटी से नीचे उतरते समय हिलेरी स्टेप में गिरा
काठमांडू (एजेंसी)।दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर भारतीय पर्वतारोही समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। 45 साल के भारतीय पर्वतारोही सुब्रत घोष माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान उनकी जान चली गई।
मिली रिपोर्ट्स के अनुसार सुब्रत घोष पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखते हैं। इस सीजन में माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू होने के बाद यह मौत की दूसरी खबर है। नेपाल की स्न्नोई होराइजन ट्रेक्स एंड एक्सपीडिशन के मैनेजिंग डायरेक्टर बोधराज भंडारी ने बताया कि सुब्रत सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट की 8,848 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंच गए थे। चोटी से नीचे उतरते समय सुब्रत अचानक हिलेरी स्टेप में गिर गए, जहां उनकी मृत्यु हो गई।
बता दें कि हिलेरी स्टेप माउंट एवरेस्ट की चोटी के बेहद नजदीक है, जिसे 'डेथ जोन' भी कहा जाता है। जानकारी के अनुसार, रात को लगभग 2 बजे सब्रत अपने गाइड के साथ माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे थे। हालांकि ऊंचाई पर पहुंचने के बाद वो अचानक असहज महसूस करने लगे। हिलेरी स्टेप तक पहुंचने के बाद उन्होंने नीचे उतरने से इनकार कर दिया और हिलेरी स्टेप से नीचे गिरने के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
No comments:
Post a Comment