'जेठानी' में रानी का सुहागन अवतार सोशल मीडिया पर छाया
मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी की नई फिल्म 'जेठानी' की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग जारी है। इस बीच रानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का एक सीन शेयर किया, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जो उनकी आने वाली नई फिल्म 'जेठानी' का एक सीन है। इस वीडियो में रानी एक पारंपरिक सुहागन महिला के रूप में नजर आ रही हैं। उन्होंने गले में मंगलसूत्र पहना है, मांग में सिंदूर लगाया है, आंखों में काजल और माथे पर सुंदर बिंदी भी लगी है। इस पूरे लुक में रानी बहुत खूबसूरत और सजी-संवरी लग रही हैं।
वीडियो में वह एक नए ट्रैक्टर की पूजा करती दिख रही हैं। पहले उन्होंने ट्रैक्टर पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाया, फिर उसे फूलों की माला पहनाई। इसके बाद उन्होंने परंपरा के अनुसार नारियल फोड़ा और ट्रैक्टर पर जल चढ़ाया। यह पूरा सीन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बहुत अच्छे तरीके से दिखाता है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए रानी ने कैप्शन में लिखा, "हमारी भोजपुरी की फिल्मों की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि वो संस्कारों से जुड़ी हुई हैं, सभ्यता और अपनेपन से जुड़ी हुई हैं। ये एक फिल्म का सीन है।"
इसके बाद उन्होंने हैशटैग नई फिल्म 'हम हैं जेठानी' लिखा।
रानी चटर्जी का यह अवतार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फैंस उनके इस ट्रेडिशनल लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment