एडीएम सिटी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला सैनिक बंधु की बैठक
मेरठ।पूर्व सैनिकों एवं शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला सैनिक बन्धु की मासिक बैठक जिलाधिकारी मेरठ द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मेंं आयोजित की गयी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर ने निर्देशित किया कि भूतपूर्व सैनिको व उनके आश्रितो के लम्बित मसले खासकर जमीन के विवाद का एक निश्चित समय में निस्तारण किया जाये। उन्होने संबंधित को राजेन्द्र सिंह के जमीन से अवैध कब्जा हटाने हेतु निर्देशित किया। अन्य मामलो में भूतपूर्व सैनिक राम शरण सिंह के स्कूल को मान्यता दिलाने, प्रवीन के खसरा में त्रुटि का मामला, प्रेमपाल सिंह का खेती के विवाद का मामले में आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। उपरोक्त मामलो में मुख्यतः जमीनी विवाद, रास्ते सम्बन्धित विवाद के 9 नये प्रकरण व पुराने प्रकरणों पर निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस सम्बन्धित मामलो को त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment