अहिल्याबाई होलकर जयंती पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

- नारी शक्ति की प्रतीक थीं अहिल्याबाईः विकास अग्रवाल

- आईआईएमटी विश्वविद्यालय में  सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

मेरठ। गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने डॉ0 मयंक अग्रवाल से करायी। आयु वर्ग 8 से 15 वर्ष में प्रथम स्थान साक्षी, द्वितीय स्थान फहरान और तृतीय स्थान उजमा ने प्राप्त किया। आयु वर्ग 16 से 25 वर्ष में प्रथम स्थान सांची पाल, द्वितीय स्थान रूपाली चौधरी और तृतीय स्थान तन्नू ने प्राप्त किया। विजेताओं को क्रमशः 1500 रुपए, 1000 रुपए एवं 500 रुपए की नगद पुरस्कार राशि के साथ स्मृति चिन्ह और मेडल प्रदान किए गए।

इस अवसर पर विवेक रस्तोगी ने बताया कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की जयंती के उपलक्ष्य में नगर प्रशासन द्वारा एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में दो आयु वर्गों के बच्चों ने भाग लिया, एक 8 से 15 वर्ष तथा दूसरा 16 से 25 वर्ष। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।



मुख्य अतिथि विकास अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में अहिल्याबाई होलकर के जीवन, उनके प्रशासनिक गुणों एवं समाज सेवा के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अहिल्याबाई नारी शक्ति की प्रतीक थीं। उन्होंने मराठा साम्राज्य को एक सुचारु प्रशासन और विकास का मार्ग दिखाया।

मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोग पद चिन्हों पर चलते हैं, जबकि कुछ लोग पद चिन्ह बनाते हैं और अहिल्याबाई होलकर की तरह वही सच्चे सूरमा और वीर होते हैं जो दुनिया में पूजा जाते हैं।

महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर की विशाल मूर्ति स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है और इसे जल्द ही सदन में पास कर लिया जाएगा। ।

कार्यक्रम के दौरान पूरा सभागार “हर हर महादेव”, “हर हर शंभु” के जयघोष से गूंज उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इस भव्य आयोजन में महानगर एनजीओ प्रकोष्ठ से राहुल गुप्ता एवं हिमांशु ने भी सहयोग दिया।

कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन सेतु संस्था के सचिव डॉ0 मयंक अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी सीमा श्रीवास्तव, नीता गुप्ता, दीपक शर्मा, विनय पाराशर पुष्पेंद्र भार्गव नरेंद्र उपाध्याय, विवेक बाजपेयी, डॉली गुप्ता, ज्योति वाल्मीकि, रवीश अग्रवाल, सुनील चड्ढा, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, डॉ. रवि प्रकाश, उमाशंकर पाल, मंडल अध्यक्ष विजय सोनकर, पार्षद भारत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts